Font Size
17px
Font
Background
Line Spacing
Episode 2 7 min read 4 0 FREE

हॉन्टेड हॉस्पिटल

F
Funtel
21 Mar 2026

"डॉक्टर साहब… मोनालिसा... उसने शायद ट्रीटमेंट बर्दाश्त नहीं किया। उसकी साँसें... बंद हो चुकी हैं।"

डॉक्टर ने गहरी साँस ली, अपनी भीगी जैकेट झटकी और दोनों पुरुष कर्मचारियों को इशारा किया—

"हमें खुद देखना होगा।"

मेंटल असाइलम का लंबा, सुनसान गलियारा अजीब सन्नाटे में डूबा था। दीवारों पर जगह-जगह नमी के गहरे धब्बे थे, और हवा में ब्लीच और पुरानी दवाइयों की तीखी गंध घुली हुई थी। हर कदम के साथ जूतों की चिर्र-चिर्र की आवाज़ गूँज रही थी, मानो किसी अदृश्य चीज़ को जगा रही हो।

जब वे कमरा नंबर 313 के पास पहुँचे, तो दरवाजे के बाहर जलता बल्ब हल्के-हल्के टिमटिमा रहा था।

महिला नर्स सुनीता एकाएक रुक गई। उसकी आँखों में भय तैर रहा था।

"मैं... मैं अंदर नहीं जाऊँगी..." उसने धीमे स्वर में कहा।

डॉक्टर ने उसकी ओर तीखी नज़र डाली और बिना कुछ कहे दरवाजे का हैंडल घुमा दिया।

दरवाजे के खुलते ही अंदर से बर्फीली ठंडक का एक झोंका बाहर निकला।

मोनालिसा की लाश ठंडी फ़र्श पर पड़ी थी।

कमरे में अजीब-सी नमी और सड़ांध भरी गंध थी। कहीं से पानी टपकने की धीमी आवाज़ भी आ रही थी।

डॉक्टर धीरे-से आगे बढ़े, मोनालिसा की निर्जीव देह के पास घुटनों के बल बैठ गए और उसकी नब्ज़ टटोलने लगे। कुछ पल बाद उन्होंने गहरी साँस ली और उठते हुए कहा—

"मर चुकी है..."

डॉक्टर ने दोनों कर्मचारियों को इशारा किया और हल्के स्वर में कहा—

"इसका सिर दीवार पर दे मारो। लोगों को लगे कि इसने पागलपन में अपना सर दीवार पर पटक दिया है।"

कर्मचारी एक-दूसरे को देखने लगे।

डॉक्टर दोबारा कहा—

"मैं जा रहा हूँ। कोई दिक्कत हो तो फोन करना।"

डॉक्टर उसे कमरे से निकले और अपने कार की तरफ जाते हुए उन्होंने जब से मोबाइल निकला। एक नंबर डायल करते हुए उन्होंने फोन लगाया । एक ही रिंग में सामने वाले इंसान ने फोन रिसीव किया। डॉक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहां।

" क्या बात है ? लगता है मेरा फोन आने वाला है यह तुम्हें पहले से ही पता था !"

"अपनी बकवास छोड़ो और काम की बात करो."

" काम हो गया है,  मेरे पैसे भेज देना।"

और डॉक्टर की कार उस घनघोर बारिश में सड़क पर दौडने लगी।

 

*****

दोनों पुरुष कर्मचारियों ने एक-दूसरे की ओर कुटिल मुस्कान से देखा और मोनालिसा पर नजर डाली।

''आज तो मजा आयेगा''

और बाहर खडी सुनीता से कहा।

" चलो , तुम जाओ हम बाकी का काम संभाल लेंगे "

सुनीता भी रुकना नहीं चाहती थी बगैर पीछे मुड़े वह अपने कमरे की तरफ चलने लगी। बाहर तेज होती बारिश और बिजली की चमक दिल में खौफ पैदा कर रही थी। सन्नाटे में डूबे उस मेंटल एसाइलम में किसी मरीज के  चिखने की आवाज से वह एकदम से डर जाती। तेजी से कदम बढ़ाते हुए वह अपने कमरे में दाखिल हुई और दरवाजा बंद कर लिया। गहरी सांस ली। आज पहली बार उसे डर लग रहा था। वह अपने बेड पर बैठ गई और टेबल पर रखी पानी की बोतल उठाई तभी पता चला की कमरे की चाबियां तो वह अपने साथ ले आई है। दो घूंट पानी पीकर वह दोबारा अपने बेड़ से उठी और दरवाजा खोलकर बाहर देखा। बाहर जानलेवा सन्नाटा फैला था। पर वह चाबियां लेकर वार्ड से चलते हुए मोनालिसा के कमरे के तरफ जाने लगी  जहां वे दो कर्मचारी थे। कमरे के पास पहुंचकर जैसे उसने भीतर झांक कर देखा वह सन्न रह गई। 

"क्या कर रहे हो तुम लोग ?"

एक कर्मचारी मोनालिसा के मृत शरीर के साथ गंदी हरकत कर रहा था। उसे इस तरह देख सुनीता गुस्से में बोली।

"तुम्हारी गंदी हरकतों के बारे में मुझे पहले से पता था। लेकिन अब मैं डॉक्टर साहब को सारी बातें बता दूंगी। "

सुनीता कुछ कहने ही वाली थी कि तभी किसी चीज़ ने उसके सिर पर ज़ोर से वार किया,  वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके पीछे दुसरा कर्मचारी खड़ा था।

"अरे इसे क्यों मारा? समझा कर चुप कर देना चाहिए था?"

" तुम्हें लगता है ये समझाकर चुप हो जाती ?"

"पर होश में आते ही वह सारी बातें डॉक्टर को बता देगी।"

"इसका भी सर दीवार पर दे मारते हैं। सुबह बता देंगे कि मोनालिसा ने पागलपन के दौर में सुनिता का सर फोड़ दिया और खुद भी अपना सर पटक पटक कर मर गई।"

'' ये ठीक रहेगा.... चलो इसे साईड में रख दो।''

एक कर्मचारी दूसरे से बोला—

"आज तो मज़ा आयेगा"

दूसरा कर्मचारी सिर हिलाते हुए बोला—

"तू शराब की बोतल लेकर आ, मैं गाड़ी से कुछ सामान लाता हूँ।"

दोनों पुरुष कर्मचारी कमरे से बाहर निकले और कमरा बंद कर दिया।  

******

मोनालिसा की लाश अब भी वैसे ही पड़ी थी, मगर उसकी एक उँगली धीरे-धीरे हिल रही थी...

कमरे के बाहर बारिश और तेज़ हो चुकी थी। बिजली की गड़गड़ाहट से हर बार अंधेरा और भी डरावना लगने लगता।

****

तेज़ बारिश की बूँदें लोहे के शेड पर गिर रही थीं, हर बूँद जैसे घड़ी की सुइयों की तरह किसी अनहोनी का इशारा कर रही थी। ठंडी हवा में घुली सीलन और फफूंदी की गंध पूरे मेंटल असाइलम को और भी डरावना बना रही थी।

पहला कर्मचारी पार्किंग लॉट की तरफ बढ़ रहा था। हर कदम के साथ उसके जूतों की आवाज़ भीगती ज़मीन पर हल्की-हल्की गूंज रही थी। पर बीच-बीच में उसे ऐसा लग रहा था जैसे उसकी आवाज़ में एक और आवाज़ मिल रही हो—किसी और के कदमों की आहट।

उसने झटके से सिर घुमाया।

कोई नहीं था।

उसने लंबी साँस खींची और आगे बढ़ने लगा, लेकिन...

"छप........छप.........."

वही आहट।

अबकी बार वह रुका नहीं, बल्कि अचानक से मुड़कर पीछे देखा—

खाली गलियारा।

सिर्फ दीवारों पर पानी की बूँदें टपक रही थीं और दूर जलता हुआ बल्ब मंद-मंद झपक रहा था।

"शायद मेरा भ्रम है," उसने खुद को समझाया और तेज़ी से कदम बढ़ाने लगा।

पर जैसे ही वह एक कोने के पास पहुँचा, उसके दाएँ कान में किसी के धीरे से फुसफुसाने की आवाज़ आई।

"रुक जा..." (Horror sound male/female)

उसका खून जम गया।

उसने घबराकर इधर-उधर देखा, पर वहाँ कोई नहीं था।

तेज़ी से साँस लेते हुए वह पार्किंग में पहुँचा और अपनी गाड़ी की डिक्की खोली। जैसे ही उसने अंदर से कंडोम का पैकेट निकाला और जेब में डाला...

कुछ सरसराने की आवाज़ आई।

उसने नज़र उठाई—

सामने दीवार के कोने में एक परछाई खड़ी थी।

उसका काला ढांचा एक इंसान की तरह दिख रहा था, मगर उसकी आँखें सुर्ख लाल थी—जैसे सुलगता हुआ अंगारा।

उसका शरीर जम गया।

उसका गला सूखने लगा।

वह आकृति हिली नहीं। वह बस वहीं खड़ी थी—उसे देखती हुई।

" कौन है वहां..?"

आखिर हिम्मत जुटाकर वह धीरे-धीरे उस आकृति की ओर बढ़ा, पर जैसे ही वहाँ पहुँचा...

वहाँ कुछ नहीं था।

बस भीगी दीवार और नीचे गिरती पानी की बूँदें।

हवा ठंडी हो गई थी। इतनी ठंडी कि उसके हाथ-पैर सुन्न होने लगे।

उसने घबराकर खुद को झटका दिया और तेज़ी से अस्पताल की ओर भागा।

दूसरा कर्मचारी असाइलम के स्टोर रूम में घुस चुका था।

अंदर आते ही उसने दरवाजा बंद कर लिया।

लेकिन...

उसका दिल तेज़ी से धड़कने लगा।

उसे साफ़-साफ़ एहसास हुआ कि कोई दरवाजे के बाहर खड़ा उसे देख रहा हैी। किसी के कदमों की आहट महसूस हो रही थी।

वह घबराकर पलटा और दरवाजा खोलकर धीरे से बाहर झाँककर देखने लगा। पर खामोशी से घिरे उस सुनसान गलियारे में कोई नहीं था।बस टिमटिमाता हुआ बल्ब, जो झपक-झपक कर बंद होने की कगार पर था।

"ये क्या हो रहा है मुझे?" वह बुदबुदाया।

उसने अपना डर झटकते हुए स्टोअर रूम में एक अलमारी  के अंदर रखी अपनी शराब की बोतल खोजनी शुरू की।

लेकिन...

बोतल वहाँ नहीं थी!

"ये क्या हो रहा है ? मैंने तो यहीं रखी थी!"

वह तेजी से इधर-उधर देखने लगा।

तभी

SFX 'खट्ट!

पीछे से एक कांच की बोतल नीचे गिरकर टुकड़ों में बिखर गई।

उसका दिल ज़ोर से उछला।डर के मारे उसने तेज़ी से पलटकर देखा। पर वहाँ कुछ नहीं था। लेकिन उसकी टूटी हुई बोतल के टुकड़े ज़मीन पर बिखरे थे।

और... तभी किसी के कदमों के आहट उसके कानों पर पड़ी, शायद स्टोर रूम के भीतर उसके अलावा और कोई मौजूद था। 

" अरे अजय.. वहां तु है क्या ? "

पर कोई जवाब नहीं आया। लोहे के बड़े बड़े रॅक के बीच से चलते हुए वह देखने लगा पर से कोई नजर नहीं आ रहा था।

तभी उसकी नज़र कुछ दूर दरवाजे के पीछे रखी लकड़ी की अलमारी के शीशे पर गई। थोड़ा अंधेरा होने की वजह से साफ नजर नहीं आ रहा था पर किसी की परछाई उसे शीशे में दिखाई दे रही थी । वह साया उसी को देख रहा था।

" अजय। वहां क्या कर रहा है।" 

चलते हुए वह उसे अलमारी के पास पहुंचा तो कोई नहीं था। वह सोच में पड़ गया। 

" शीशे में वह परछाई किस की थी।"

पर अलमारी के उसे खुले दरवाजे के भीतरों एक बड़ी शराब की बोतल दिखाई दी। 

' ये किस की बोतल है। ? किसकी भी हो अपने को क्या ?"

 उसने शराब की बोतल उठाई और अपनी जेब में जबरन घुसेड़ने लगा।

*****

 पहला कर्मचारी तेज कदमों से मोनालिसा के कमरे की तरफ चलने लगा। उसके दिमाग में शैतानी ख्यालों ने घर कर लिया था। पर यह पहली बार नहीं था.  इससे पहले भी वह ऐसे ही कई महिलाओं को और लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना चुके थे। जिंदा तो जिंदा, पर महिलाओं की लाशों के साथ भी वह लोग घिलौना कृत्य करने में जरा भी नहीं हिचकीचाते थे। मोनालिसा के कमरे के पास पहुंचा और दरवाजे पर लगा लॉक निकाला।  कमरे के भीतर दाखिल हुआ तो वह महिला जमीन पर लहुलुहान हालत में पड़ी थी.... उसने बेड पर नजर डाली तो उसके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई। वह सन्न रह गया क्योंकी मोनालिसा की लाश वहां पर नहीं थी।

वो सोच में पड़ गया। क्योंकी महिला कर्मचारी सुनीता अभी भी ज़मीन पर बेहोश पड़ी थी। किंतु मोनालिसा...?

'उसकी लाश कहाँ गई?'

उसका गुस्सा फूट पड़ा।

"उस हरामी ने मुझे धोखा दिया!"

क्या हुआ है वह समझ चुका था।  उसका साथी यानी दूसरा कर्मचारी मोनालिसा की लाश को कहीं और ले जाकर अकेले ही मज़ा कर रहा है।

उसकी आँखों में गुस्से की लपटें जल उठीं।

वह दाँत पीसते हुए दूसरे कर्मचारी को खोजने के लिए दौड़ पड़ा।

Aage kya hoga? 👇
Agla Episode
Continue Reading
Pichla 📋 Sab Episodes Agla

💬 Comments (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

लॉगिन करें
पहली टिप्पणी करें! 🎉

हॉन्टेड हॉस्पिटल

How would you like to enjoy this episode?

📖 0 sec