Font Size
17px
Font
Background
Line Spacing
Episode 1 1 min read 39 0 FREE

500 करोड़ का कचरा

F
Funtel
21 Mar 2026

"कबाड़ीवाला बिलियनेयर" गलतफहमी, अपमान और एक धमाकेदार बदले (Revenge) की कहानी है। रिया, एक डूबती हुई टेक कंपनी की CEO है, जिसे अपने पिता की वसीयत के कारण आर्यन से शादी करनी पड़ती है। आर्यन को रिया और पूरी दुनिया सिर्फ एक 'कबाड़ीवाला' समझती है क्योंकि वो दिन भर पुराने इलेक्ट्रॉनिक कचरे (E-Waste) और तारों में उलझा रहता है। रिया को उससे शर्म आती है। लेकिन वो नहीं जानती कि जिस कचरे को वो बेकार समझती है, आर्यन ने उसी से करोड़ों के पेटेंट्स बनाए हैं और वो टेक-दुनिया का रहस्यमयी "मिस्टर घोस्ट" है। यह कहानी यह साबित करेगी कि कभी-कभी सबसे कीमती हीरा कचरे के ढेर में ही मिलता है।

(SFX: ड्रामाटिक और सस्पेंस वाला म्यूजिक शुरू होता है और धीरे-धीरे बैकग्राउंड में चला जाता है।)

नैरेटर: कहते हैं, इंसान की पहचान उसके कपड़ों से नहीं, उसके कर्मों से होती है। लेकिन जब आपकी किस्मत का फैसला 500 करोड़ की कंपनी और एक 'कबाड़ीवाले' पति के बीच झूल रहा हो... तो जज़्बात बदल ही जाते हैं।

(SFX: सीन ट्रांजिशन - पार्टी का शोर, शैंपेन के गिलास टकराने की आवाज़ें, हल्का जैज़ म्यूजिक।)

विक्रांत: (हंसते हुए) चीयर्स लेडीज एंड जेंटलमैन! आज की शाम रिया मेहरा और उनकी कंपनी 'फ्यूचर टेक' के नाम... जो बहुत जल्द इतिहास बनने वाली है!

(SFX: मेहमानों के हंसने और फुसफुसाने की आवाज़ें)

रिया: (गुस्से और घबराहट में) विक्रांत, अपनी ज़बान पर लगाम लगाओ। मेरी कंपनी अभी डूबी नहीं है। हम नया प्रोसेसर लॉन्च करने वाले हैं।

विक्रांत: (तंज कसते हुए) ओह कम ऑन रिया! पूरी इंडस्ट्री जानती है कि तुम्हारे पास फंड्स नहीं हैं। और वो प्रोसेसर? सुना है उसकी चिप जल जाती है? हाहाहा! तुम चाहो तो अपनी कंपनी मुझे बेच सकती हो... कौड़ियों के भाव।

रिया: (दांत पीसते हुए) मेरी कंपनी बिकाऊ नहीं है!

विक्रांत: अरे, गुस्सा क्यों होती हो? वैसे... तुम्हारा वो "खास" पति कहाँ है? क्या नाम था उसका... आर्यन? उससे शादी करके बहोत बड़ी भूल की है तुमने। मै तुम्हे एक मौका देता हु. डाइवोर्स दे दो उसे और मेरे साथ आ जाओ. तुम्हारी कंपनी भी बच जाएगी। और उस कबाड़ी वाले से छुटकारा भी। 

(SFX: भीड़ ज़ जोर से हंसती है। तभी एक भारी दरवाज़ा खुलने की तेज़ आवाज़ - DHADAM!)

(SFX: सन्नाटा छा जाता है। जूतों की भारी आवाज़ - THAK... THAK... THAK...)

तभी आर्यन की इंट्री होती है 

(SFX: कपड़े की सरसराहट। लोग हैरान होकर सांस खींचते हैं - Gasp!)

रिया: (घबराई हुई, फुसफुसाते हुए) आर्यन? तुम यहाँ क्या कर रहे हो? और ये... ये क्या हालत बना रखी है? तुम्हारे कपड़ों पर ग्रीस लगा है! मेरे मेहमान क्या सोचेंगे?

आर्यन: सालगिरह मुबारक हो रिया। मैं बस तुम्हें ये देने आया था। (पॉज़) मैंने इसे गैराज में बनाया है। तुम्हारे नए प्रोसेसर के लिए... एक कूलिंग चिप। ये कभी गर्म नहीं होगी।

विक्रांत: (ज़ोर से हंसता है) ओहो! देखो तो ज़रा! कबाड़ीवाला अब इंजीनियर बन गया है! क्या है ये? पुराने टीवी का रिमोट तोड़कर लाया है क्या? इसमें से तो जले हुए तार की बदबू आ रही है!

आर्यन: (गंभीरता से) विक्रांत सर, चीज़ों की कीमत उनकी चमक से नहीं, उनकी उपयोगिता (utility) से तय होती है। जिसे तुम कचरा केह रहे हो वो रिया की कंपनी बचा सकता है।

विक्रांत: (चिल्लाकर) ऐ नौकर! अपनी औकात में रह। ये फाइव स्टार होटल है, तेरा कबाड़खाना नहीं। रिया, अगर तुम्हें अपनी थोड़ी सी भी इज़्ज़त बचानी है, तो इस आदमी और इसके इस कचरे को अभी बाहर फेंको!

(SFX: तनावपूर्ण म्यूजिक बढ़ता है - Heartbeat sound gets louder)

रिया: (दबाव में, रुआंसी होकर) बस करो... बस करो तुम दोनों!

आर्यन: रिया, विश्वास करो। ये चिप लगा लो, सब ठीक हो जाएगा।

रिया: (चिल्लाकर) शट अप आर्यन! तुम मुझे और कितना जलील करवाओगे? पिताजी ने तुमसे शादी करवा के मेरी ज़िंदगी बर्बाद कर दी! तुम्हें समझ नहीं आता? तुम यहाँ फिट नहीं होते!

(SFX: रिया के हाथ से चीज़ छीनने और डस्टबिन में फेंकने की आवाज़ - CLANG!)

रिया: (सांस फूलते हुए) ये लो। फेंक दिया मैंने तुम्हारा तोहफा। अब जाओ यहाँ से! प्लीज... बस चले जाओ।

(SFX: एकदम सन्नाटा। केवल एसी की हवा की आवाज़।)

विक्रांत: (धीमी, दुष्ट हंसी) गुड गर्ल। आखिरकार समझ आ ही गया कि कचरे की जगह डस्टबिन में होती है।

आर्यन: (बहुत शांत, बिना गुस्से के) ठीक है रिया। जैसा तुम चाहो। लेकिन याद रखना... आज तुमने सिर्फ एक चिप नहीं फेंकी है... तुमने अपनी कंपनी की आखिरी उम्मीद को भी उसी डस्टबिन में डाल दिया है।

(SFX: आर्यन के जाने के कदमों की आवाज़। म्यूजिक बहुत ही गहरा और रहस्यमयी हो जाता है।)

आर्यन (Monologue/मन की आवाज़): (गहरी, गूंजती आवाज़) तुम लोग जिसे कबाड़ कह रहे हो, वो चिप 500 करोड़ के पेटेंट का प्रोटोटाइप थी, रिया। और आज... तुमने अपना भविष्य खुद कचरे में डाल दिया। अब खेल शुरू होगा।

(SFX: ड्रामैटिक ड्रम बीट और एंडिंग म्यूजिक - DHUM TANA NA NA...)

नैरेटर: रिया ने अपनी किस्मत डस्टबिन में फेंक दी है। लेकिन क्या होगा जब उसे पता चलेगा कि वो चिप कोई मामूली कचरा नहीं थी? और कौन है आर्यन की इस खामोशी के पीछे? जानने के लिए सुनिए अगला एपिसोड... "मजबूरी का सौदा"

Aage kya hoga? 👇
Agla Episode
Continue Reading
📋 Sab Episodes Agla

💬 Comments (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

लॉगिन करें
पहली टिप्पणी करें! 🎉

500 करोड़ का कचरा

How would you like to enjoy this episode?

📖 0 sec