लियो जैक ओलिवर और एमा सभी ने एक ही कॉलेज से ग्रेजुएशन खत्म किया था। चारों दोस्त एडवेंचर के बहुत शौकीन थे इसलिए चारों अक्सर नई जगहों पर एडवेंचर ट्रिप प्लान किया करते थे।
संडे का दिन था। सर्दियों की कोहरे से ढकी धुंधली शाम पहाड़ों के संकरे और पथरीले रास्तों के कारण और भी लंबी महसूस हो रही थी।
यूं तो अक्सर ही वह चारों अपनी गाड़ी में बैठकर लंबी रोड ट्रिप के लिए निकला करते थे लेकिन इस बार उनकी ट्रिप थोड़ी अलग थी।
लियो: जैक ब्रो कबसे तुम गाड़ी चला रहे हो… कब तक पहुंचने वाले हैं हम लोग..?
जीपीएस पर लोकेशन चेक कर के बता न अभी पहुंचने में कितना समय और लगेगा ..?
जैक : मैं भी यही सोच कर परेशान हूं यार जीपीएस में तो डेस्टिनेशन शो ही नहीं हो रही gps हमारी बताई हुई लोकेशन को सर्च नहीं कर पा रहा है।
ओलिवर: अरे यार पहाड़ों में सिग्नल की दिक्कत होती है ना इसलिए ऐसा हुआ होगा।
तू टेंशन मत ले आगे बढ़ता रह कोई तो रास्ता मिलेगा ही।
जैसे जैसे रात घिर रही थी ठंड और कंप कपी बढ़ती ही जा रही थी। सबसे ज्यादा समस्या ये थी कि सड़क पर उजाले के नाम पर दिए जितनी रोशनी भी नहीं थी !.
लियो: अरे यार पक्का किसी ने प्रैंक किया था हमारे साथ तुम्हें लग रहा है सीरियसली ऐसे सुनसान जगह पर कोई रहता होगा और यहां का तो वेदर भी कंफर्टेबल नहीं है मुझे तो सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो रही है। हम बहुत ऊंचाई पर आ गए हैं यार।
अचानक से गाड़ी चला रहा जैक मेन सड़क छोड़कर, गाड़ी को एक संकरे कच्चे रास्ते की ओर मोड़ देता है।
एम्मा : यह क्या कर रहे हो गाड़ी को कहां ले जा रहे हो…??
एमा की आवाज सुनकर जैक अचानक से अपने होश में लौट आता है।
जैक: सो सारी गायज़ पता नहीं क्या हुआ था मुझे..? हम ये कहां आ गए..?
एमा: क्या यार..! ओलिवर इसका ड्रिंक चेक कर, कुछ मिक्स किया है क्या इसने..? पागलों की तरह गाड़ी चलाकर ये कहां पहुंचा दिया हमे..? हम कब से चिल्ला रहे हैं तुम्हारे कान बंद हो गए थे या नींद की झपकी आ गई थी..?
जैक: ओके डोंट वरी कही पर स्पेस मिलेगा तो मैं यू टर्न ले लूंगा। जस्ट काम डाउन। बट आई सवेर मुझे नहीं पता मैं कब कैसे गाड़ी यहां ले आया।
जैक जानता था दोस्तों में से कोई भी उसकी बात पर भरोसा नहीं कर रहा इसलिए अब वो और भी ज्यादा अलर्ट होकर गाड़ी चला रहा था। अचानक उसी कच्चे रास्ते पर गाड़ी बंद हो जाती है।
लियो: अरे बस कर तेरा मजाक..! ये जगह सेफ नहीं लगती। जल्दी गाड़ी बढ़ा। इधर क्यों रोक ली??
जैक: अरे खुद से बंद हुई है यार।
जैक बार-बार गाड़ी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा था लेकिन गाड़ी को अपनी जगह से हिलने का नाम ही नहीं ले रही थी।
तभी जैक के मोबाइल में जीपीएस एक्टिव हो जाता है। और जीपीएस की आवाज सुनाई देती है।
जीपीएस: योर डेस्टिनेशन इस ऑन लेफ्ट।
जीपीएस की आवाज सुनकर सभी हैरान होकर कार के शीशे से बाहर की ओर देखने लगते हैं।
एमा: लुक कोहरे के बीच में एक बड़ा सा बिल्डिंग दिखाई दे रहा है। लगता है यही है वो जगह जहां हमे आना था। लेकिन मुझे यह समझ में नहीं आ रहा कि बिना लोकेशन के ऐसे कैसे अचानक से तू हमें यहां ले आया और ठीक बंगले के सामने लाकर गाड़ी रोक दी। और यह जीपीएस यह भी अचानक से एक्टिव हो गया??
जैक: छोड़ो न सब बातें । इतने घंटे की जर्नी के बाद फाइनली डेस्टिनेशन तो मिला ..! इसका मतलब मजाक तो नहीं था । अब चलो अंदर जाकर देखते हैं।
3 दिन पहले…
शनिवार की रात,हफ्ते भर के काम की थकान उतारने के लिए चारों दोस्त जैक के फ्लैट पर मिलकर पार्टी कर रहे थे । रात के बारह बजे होंगे कि अचानक फ्लैट की डोर बेल रिंग होती है ।
ओलिवर: इतनी रात को कौन होगा ??
जैक : हमम वो तो दरवाजा खोलने पर ही पता चलेगा न..!
जैक जाकर दरवाजा खोलता है तो सामने उसे एक कार्ड पड़ा हुआ दिखाई देता है और उसकी आंखों के सामने एक आदमी लिफ्ट में अंदर जाता दिखाई देता है। जैक उसे आवाज लगाता है लेकिन वो अनसुना करके वहां से चला जाता है।
एमा: कौन था..?
जैक: आई डोंट नो..! मैंने आवाज भी लगाई लेकिन वह रुका नहीं और तेजी से लिफ्ट से चला गया।
एमा: पहचानते हो कि कौन था ..?
जैक: नहीं तो वैसे भी उसने एक बहुत बड़ा सा हैट लगाया हुआ था चेहरा तो दिखाई ही नहीं दिया।
ओलिवर: स्ट्रेंज..! नहीं..?
लियो: ओके पढ़ो आखिर ऐसा क्या है इस कार्ड में जिसके लिए रात के 12:00 बजे उसने बेल बजा दी ।
लियो की बात सुनकर चारों बैठकर उस कार्ड को पढ़ने लगते हैं।
लियो: शिकागो का फेमस मैजिशियन रोनाल्डो एक ट्रुथ एंड डेयर गेम रख रहा है। जिसमें कुछ सिलेक्टेड लोगों को इनवाइट भेजा जा रहा है। और गेम के डिस्क्रिप्शन में लिखा है गेम ऑफ स्पिरिट्स लाइफ एंड डेथ..! !
एमा :यह कैसी बात हुई..?
लियो : बहुत फेमस मैजिशियन है बहुत पैसा है इसके पास । अपने को क्या है लिखा है ना जीतने वाले को एक मिलियन डॉलर का इनाम है! क्या बोलते हो कर लिया जाए एडवेंचर..?
एमा ::तुम लोगों को कुछ अजीब नहीं लग रहा इनविटेशन दिन में भी तो दिया जा सकता था रात के 12:00 इतनी अजीब तरीके से इनवाइट कौन करता है..?
लियो: यार इस रोनाल्डो के बारे में ना मैंने बड़ी अजीब अजीब बातें सुन रखी है लोग बताते हैं कि नॉर्मल नहीं है यह इंसान..!
एमा: अच्छा तुम हमे डराने की कोशिश कर रहे हो क्या..? लेकिन मैं एक बात बताऊं मैं नहीं डरने वाली..! ठीक है मैं जा रही हूं..;
ओलिवर: तुम जाओगी तो मैं भी चलूंगा।
जैक: गाड़ी कौन चलाएगा..? मुझे तो चलना ही पड़ेगा।
लियो: हां मेरे बिना कौन सा मन लगने वाला है तुम्हारा..? चलो मैं भी आता हू।
चारों दोस्त कार्ड पर लिखी वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करते हैं और अगले ही दिन उन्हें कन्फर्मेशन मिल जाता है ।साथ में 100 डॉलर एडवांस भी अकाउंट में आ जाता है। एडवांस अकाउंट में आते ही वो चारों इस गेम का हिस्सा बनने के लिए अपना मन पक्का कर लेते हैं
आज के दिन…
सभी लोग ठंड से कंपकपाते हुए आउट हाउस के अंदर पहुंचते हैं। उनके अंदर कदम रखते ही आउट हाउस की सभी लाइट्स फ्लेक्च्यूट होना शुरू होती है और एक साथ बंद हो जाती हैं।
सभी अपने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन कर लेते हैं
लियो: गाइज इधर कोई दिखाई नहीं दे रहा है। हर तरफ धूल मिट्टी मकड़ियां ..लगता है कई महीनों से यहां कोई आया ही नहीं है। मैं तो कहता हूं चलो यहां से..!
एमा : वेट, ये देखो एंट्री रजिस्टर ! इसमें हम चारों का नाम लिखा हुआ है। यानी कि कोई तो है यहां। और ये देखो मैरी की एंट्री..! एक महीने पहले वो भी आई थी यहां।
एमा अभी रजिस्टर देख रही थी कि तभी जैक के मुंह से एक चीख निकल जाती है जिसे सुनकर सभी दौड़कर उसकी तरफ जाते हैं।
ओलिवर: क्या हुआ चीखे क्यों..?
जैक उंगली से इशारा करके दीवार की ओर दिखाता है जहां पर उन चारों की तस्वीरें लगी हुई थीं और उन चारों के अलावा मैरी की तस्वीर भी वहां थी जिस पर खून से क्रॉस लगा हुआ था।
लियो: आखिर कौन है और क्या चाहता है..? मेरी के साथ क्या किया होगा..? कौन है यहां सामने क्यों नहीं आते..?
लियो के गुस्से में चिल्लाते ही आउट हाउस के सारे खिड़की दरवाजे अपने आप बंद होने लगते हैं और एक डरावनी सी धुन वहां सुनाई देनी शुरू हो जाती है।
एमा: डोंट पैनिक गाइज कोई हमारे दिमाग से खेल रहा है।
एमा जाकर दरवाजे और खिड़कियां खोलने की कोशिश करती है लेकिन खोल नहीं पाती।
लियो: हम लॉक हो गए हैं यहां..! चलो देखते हैं अंदर क्या है..? शायद बाहर निकलने का कोई रास्ता या मैरी का कोई क्ल्यु हाथ लग जाए।
मैरी जो कि कॉलेज के समय से ही एमा की रूम मेट थी। सिर्फ फ्रेंड नहीं बहने जैसी थी दोनों। कॉलेज के बाद मैरी की किस्मत उतनी अच्छी नहीं रही। पहले शादी फिर तलाक और खराब नौकरी ने उसे फाइनेंशियली बहुत वीक कर दिया था।
एक रोज अचानक मैरी गायब हो गई।एमा और बाकी दोस्तो ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। फिर एक दिन उसके ड्रॉर से एक कार्ड मिला। हूबहू वही कार्ड जो जैक के फ्लैट पर वो हैट वाला आदमी देकर गया था। उस समय तो चारों दोस्तों को कुछ समझ में नहीं आया लेकिन जब जैक के घर पर एमा ने वही कार्ड देखा तो उसे शक हुआ और उसने ये बात अपने दोस्तों को बताई।मेरी के बारे में पता लगाने के लिए ही वो यहां आने को रेडी हुए थे।
चारों अंदर के कमरे की ओर जाने लगते हैं। जैसे ही कमरे का दरवाजा खोलते हैं अंदर का नजारा देखकर उनकी चीख निकल जाती है। पूरा कमरा खून से सना हुआ था। दीवारें यहां तक कि छत भी खून से लाल नजर आ रही थी।तभी अचानक एक बार फिर से पूरे घर में स्पार्किंग शुरू हो जाती है और पूरा घर मानो उलट पलट हो जाता है। सभी अपनी जगह से नीचे गिर पड़ते हैं। और वेहोश हो जाते हैं।कुछ देर में जब उनकी आंख खुलती है तो वे खुद को एक अलग ही जगह पाते हैं।
एमा: ये देखो ये तो…. ये तो हमारा कॉलेज है..! हमारा क्लास रूम..! लेकिन हम यहां कैसे पहुंच गए..?
और ये दीवार पर कैलेंडर में साल लिखा है 2012..! यानि कि वो साल जब हम रियली फाइनल ईयर स्टूडेंट थे। मैं जरूर कोई सपना देख रही हूं।
लियो: ये सपना नहीं है… सच है..! हम लोग साल 2012 में आ गए हैं। लेकिन कैसे..?
तभी जोसेफ वहां आ जाता है।
उसकी आंखे गहरी काली हड्डियों में धंसी हुई और चेहरा सफेद नजर आ रहा था। उन चारों के नजदीक आकर उसने फुसफुसाते हुए कहा: खेल शुरू हुआ ।सिर्फ तीन मौके हैं तुम्हारे पास… या तो सुबह होने से पहले खुद को बचाओ या मेरी दुनिया का हिस्सा बन जाओ..! हा हा हा..!
जैक : ये सच नहीं हो सकता तुम तो… मर चुके थे..!
जोसेफ: यस आई एम डेड..! और मेरी मौत कैसे हुई याद है ना तुम्हे..?
एमा: मैरी कहां है क्या किया तुमने उसके साथ..?
एम्मा के इतना पूछते ही जोसेफ जोर जोर से हंसने लगा और उसी के साथ उसका चेहरा बदलने लगा। हंसते हुए वो किसी मॉन्स्टर जैसा बदसूरत और डरावना दिखाई दे रहा था। जिसे देखकर चारों दोस्त घबराकर वहां से भागने लगते हैं लेकिन तभी जोसेफ दौड़ते हुई एमा का हाथ पकड़ लेता है और उसे झटके से उखाड़ फेंकता है। एमा की चीख सुनकर लियो उसे बचाने आता है तो जोसेफ उसे भी किसी जंगली जानवर की तरह चीर फाड़ देता है
एक एक करके जोसेफ ने चारों दोस्तों की बेदर्दी से जान ले ली थी।
कुछ देर बाद चारों को होश आता है तो वो खुद को फिर से कॉलेज की बिल्डिंग में पाते हैं। लेकिन अभी बिल्डिंग बहुत पुरानी गंदी और बदबूदार नजर आ रही थी। कैलेंडर में अभी भी साल 2012 ही नजर आ रहा था। और हर तरफ फैला था गहरा काला सन्नाटा
ओलिवर: मतलब हम इस खूनी खेल का हिस्सा बन चुके है..! उसने कहा था हमे तीन मौके मिलेंगे जिसमें से एक मौका हमने गंवा दिया है।
लियो (: रोते हुए): हमें यह खेल नहीं खेलना जाने दो हमें ,हमने क्या बिगाड़ा है तुम्हारा..?
तभी उनके सामने एक डायरी आकर गिरती है।
जैक: पापा मैं जा रहा हूं लेकिन मैं गलत नहीं हूं पापा। मैं सच में मैरी से प्यार करता हूं और मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकता कि मेरी वजह से उसकी बदनामी हो। हमारे पर्सनल पिक्चर न जाने कहां से ओलिवर और जैक के हाथ लग गए। वो उन पिक्चर्स के बदले मुझसे 10 थाउजेंड डॉलर की डिमांड कर रहे हैं। मैं किस मुंह से आपसे पैसे मांगू पापा। मैं आपको फेस नहीं कर सकता। और अगर इन्हें पैसा नहीं मिला तो ये हमारे पिक्चर वायरल कर देंगे। मैरी शर्मिंदगी में अपनी जान दे देगी । वो ये सब बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। इसलिए मैं खुद को खत्म कर रहा हूं। ताकि ये सब हमेशा के लिए खत्म हो जाए। गुड बाय पापा।
एमा: इसका मतलब तुमने सुसाइड किया नहीं था तुम्हे मरने के लिए उकसाया गया था। मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी मेरे दोस्त ऐसा कर सकते हैं।
एमा को आज एक बहुत बड़ा सच पता चला था जिसके बारे में उसे कोई अंदाजा ही नहीं था। अचानक रूम का दरवाजा खुलता है और तेज रोशनी कमरे में फैल जाती है।
उस दरवाजे से एमा की दोस्त मैरी अंदर आती है जिसके चेहरे पर एक क्रिपी स्माइल थी। आधा चेहरा झुलसा हुआ था और हाथ से मांस लटका हुआ था जैसे किसी जानवर ने नोच खाए हो।
एमा: ओह मैरी तुम ठीक हो…? चलो यहां से चलते हैं।। मैं तुम्हें लेने ही आई हूं।
एमा के इतना कहते ही अचानक मेरी का शरीर आग की लपटों में घिर जाता है। चारों दोस्त उसे बचाने उसकी ओर लपकते है लेकिन अगले ही पल मैरी डरावनी हंसी हंसते हुए अपने हाथों में छिपाई हुई कुल्हाड़ी से अपने ही दोस्तों के टुकड़े कर देती है।
कमरे में हर तरफ खून और मांस के टुकड़े दिखाई दे रहे थे और उसी के साथ अचानक फ़िर से उनकी आंख खुलती है और इस बार वे खुद को कॉलेज के बिल्डिंग के टेरेस पर खड़े हुए पाते हैं।
चारों ओर रात का सन्नाटा था और उस सन्नाटे के बीच एम्मा जैक ओलिवर और लियो अपनी आखिरी बाजी खेलने के लिए बेबस नजर आ रहे थे। बचने का कोई रास्ता नहीं था। उन चारों के दाई तरफ जोसेफ हाथ में बड़ा सा छुरा लिए खड़ा था और बाई और मैरी खून से सनी कुल्हाड़ी से टपकते खून को अपनी जीभ से चाट रही थी।
उनके ठीक सामने एक जोकर का मास्क पहने आदमी खड़ा हुआ था। शायद यही वो जादूगर था जिसने उन्हें यहां बुलाया था।
लियो: मैरी तो जोसेफ की गर्ल फ्रेंड थी फिर उसके साथ ये गंदा खेल क्यों खेला..?
जोसेफ: खेल तो उसने खोला था मेरे साथ। मैं तो जैक और ओलिवर को ही अपना कातिल समझता था लेकिन बाद में मुझे पता चला कि मेरी असली कातिल तो यह मेरी है।
यह तीनों जानते थे कि मेरे पापा के पास बहुत पैसा है। अपनी अय्याशियो के लिए पैसा निकलवाने के लिए पहले मैरी ने मेरे साथ प्यार का नाटक किया और फिर वह सब तस्वीर दिखाकर मुझे इमोशनल ब्लैकमेल किया ।इन तीनों को तो यही लगा था कि मैं अपने पापा से पैसा लाकर उनके हाथ में रख दूंगा लेकिन मेरी मौत से इनका खेल पलट गया।
मैरी को तो उसके किए की सजा मिलनी ही थी..!
पैसों के लिए वो इस खेल में शामिल होने के लिए अकेले यहां चली आई और अब वो भी मेरे साथ इसी खेल का हिस्सा है।
जोकर: मैं सिर्फ ट्रिक्स दिखाकर हंसाने वाला जादूगर नहीं… अपने जादू और तंत्र मंत्र से एक नई दुनिया बनाई है मैने। जिसमें सबको उनके कर्मों की सजा मिलेगी..! हा हा हा।
जोकर अभी बात कर ही रहा था कि तभी जैक और ओलिवर को अपने सामने आउट हाउस का खुला हुआ दरवाजा दिखाई देता है।
( वो छत पर खड़े है लेकिन सिर्फ जैक और ओलिवर को दरवाजा नजर आ रहा है)
ओलिवर ( फुसफुसा कर): जैक यही मौका है अपनी जान बचाकर भाग..!
ओलिवर और जैक बिना कुछ सोचे समझे दरवाजे की ओर दौड़ लगा देते हैं।
( एनीमेशन में दिखाना है कि जैसे ही वो दरवाजे से बाहर पहुंचते हैं दरवाजा गायब हो जाता है और वो कॉलेज की बिल्डिंग से नीचे कूद जाते हैं)
एमा: रुक जाओ..! जैक… नो…!
नो…! ओलिवर…! ये क्या हो गया..!
जैक और ओलिवर के हड्डियों का चुरा बन गया था। और उसी के साथ उनकी तीसरी और आखिरी लाइफ खत्म हो गई थी।
एमा: मार डालो..! हमे भी खत्म कर दो…! क्यों तड़पा रहे हो।। एक बार में खत्म करो सब..! मैरी कम ऑन..! किल मी..!
अचानक एमा और लियो एक बार फिर बेहोश होकर गिर पड़ते हैं।
अबकी बार उनकी आंख खुलती है तो वो देखते हैं कि रात बीत चुकी है। और आसमान में रोशनी की किरण फूटती नजर आ रही है।
वो अपनी गाड़ी के बाहर पड़े हुए है । अब उनके सामने न कोई आउट हाउस था न ही जैक और ओलिवर ।
खेल खत्म हो गया था। एमा और लियो नहीं जानते थे कि वो अपनी जिंदगी की जंग जीतने की खुशी मनाए या अपने दोस्तों को हार जाने का दुख..! मौत के खेल में अपनो के खो जाने का ग़म दिल में लिए वो गाड़ी स्टार्ट करके फटाफट वहां से निकल जाते है।
How would you like to enjoy this episode?
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें
लॉगिन करें