Font Size
17px
Font
Background
Line Spacing
Episode 1 3 min read 12 0 FREE

रास्ता भटक गए।

B
Bhargav Joshi
22 Mar 2026

रात के तकरीबन 2:30 बज रहे थे, नैशनल हाइवै से सिल्वर कलर की एक इनोवा कार हाइवै से सटे single Road की और मोड करने लगी थी, कार की लाइट रोड के किनारे लागे साइन बोर्ड पर पड़ी और साइन बोर्ड पर लिखा हुआ था “अनंतपुर 8km” और साथ मै एक वार्निंग भी लिखी हुई थी “यहा पर आओ अपनी मर्जी से पर जा नहीं पाओगे अपनी मर्जी से” ये देख ड्राइविंग सीट के पास बैठे गोलू ने जोर से चिल्लाते हुए कहा “ऋत्विक, गाड़ी  रोको..” ऋत्विक ने जटके से गाड़ी रोक दी और पीछे से रहे सभी लोग नींद से जाग गए। 

ऋत्विक ने गोलू की और देखते हुए पुछा “क्या गोलू? क्या हुआ? अब मत बोलना की सु सु जाना है, 4 बार रोक चुका हु” यह सुन पीछे से तनिशा बोली “गोलू तुझेना diaper पहना देनी चाहिए” गोलू के face पर 12 बजे हुए थे, गोलू साइन बोर्ड की और अपना हाथ दिखते हुए बोला “guys, हमे इस जगह पर नहीं जाना चाहिए दखो क्या लिखा है” ऋत्विक ने जोर से वो लाइन पढ़ी “यहा पर आओ अपनी मर्जी से पर जा नहीं पाओगे अपनी मर्जी से” ये सुन सारे लोग जोर से हंस पड़े और बारी बारी गोलू का मज़ाक उड़ान लगे। 

नताशा और तनिशा एक दूसरे से बताने लगी “एसी क्या बात है? लगता है ये कोई मज़ाक है,”तनिशा “हाँ वही तो.. ” sid ने सोते सोते जवाब दिया “ये गोलू के लिए किसीने लिखा होगा क्यू की उसे भी पता है की गोलू एक नंबर का फ़टू है” सभी लोग को शांत करते हुए ऋत्विक बोला “relx guys, यहा मेरे dad का फार्म्हाउस है, और वैसे भी हम लोग तो सच मे अपनी मर्जी से जाना चाहते है और अपनी मर्जी से वपास भी जाएंगे है ना गोलू?” गोलू गुस्से मैं आके अपने हेड्फोन पहन कर गाने सुने लगा और ऋत्विक फिर से अपनी गाड़ी स्टार्ट करते हुए अनंतपुर की बॉर्डर मे एंट्री करली।  

सभी लोग फिरसे सो गए और ऋत्विक ड्राइविंग कर रहा था, इतने लंबे ड्राइव के कारण ऋत्विक की आंखे लाल हो चुकी थी, क्यू की ऋत्विक को ड्राइव करना पसंद था, इस लिए वो किसी को भी ड्राइव करने नहीं देता था, ऋत्विक के मोबाईल लोकैशन के मुताबिक वो लोग अपने फार्म्हाउस से तकरीब ४ km दूर थे, पर उसके फोन की बैटरी डेड हो गई, अब आगे जाने के लिए ऋत्विक ने पास सोये हुए गोलू को जगाने की कोशिश की “गोलू..यार उठ के देखना अब कितनी दूर फार्महाउस है, oyee गोलू सुन रहा है की नहीं” ऋत्विक ने गोलू को एक हाथ से जटकाते हुए उठाया “अरे गोलू बेहरे सुन..” गोलू जटके के साथ जाग उठा “मै नहीं हु नहीं नहीं” सपने से जागे हुए गोलू को ऋत्विक ने बताया “क्या गोलू अभी भी वही पर अटका हुआ है? चल चल मेरे फोन की बैटरी डेड हो गई है तो अपने फोन से बता की अब फार्म्हाउस कितनी दूर है?” 

गोलू ने तुरंत अपने फोन मैं से ऋत्विक को सारी चीज़े बताना स्टार्ट कर दिया और कार अपनी मंजिल की और चलने लगी थी, तकरीबन 1 km चलने के बाद अचानक कच्चा रास्ता स्टार्ट हो गया और आस पास जंगल भी स्टार्ट हो गया था, आसपास का महोल देखकर गोलू फिरसे डरने लगा “ऋत्विक सचमे यही है तुम्हारा फार्म्हाउस?” ऋत्विक ने जवाब दिया “हाँ बाबा यही है” 

गोलू आसपास के अंधेरे को देख घबरा रहा था, वही अचानक आगे जाने का रास्ता खतम हो गया, ये देख ऋत्विक ने गाड़ी रोकी और गोलू की और गुस्से से देखते हुए बोला “क्या? यहाँ तो रास्ता खतम हो गया तूने बताने मे गलती की इस वजह से यह सब हुआ” गोलू अपने आप को बचते हुए बोला “नहीं, यही रास्ता है तूने ग्रुप पर भी यही लोकैशन शेयर की थी” ऋत्विक गोलू के हाथ से फोन छीन कर देखेंने लगता है, और गाड़ी मे पीछे सोये हुए सभी लोग नींद से जाग उठे। 

sid ने अंगड़ाई लेते हुए पुछा “हम पहुँच गए क्या?” ऋत्विक ने सब को गोलू का फोन दिखाते हुए कहा “नहीं, जब गोलू जैसा दोस्त हो तो फिर कैसे पहुँचे? पागल को इस रास्ते पर शॉर्ट कट दिखा और हम सब को यहाँ फसा दिया” गोलू शर्म के मारे अपना मुह छुपाने लगा, ऋत्विक की लाल आंखे देख कर नताशा ने कहा “ऋत्विक तुम प्लीज सो जाओ sid ड्राइव कर लेगा, तुम्हारी आखों मैं निद साफ दिख रही है” तनिशा ने भी ऋत्विक की आंखे देख कर बोला “हाँ, नताशा की बात मानलों ना ऋत्विक वैसे भी अब ऑल्मोस्ट पहुच गए है, मुजे पता है की sid को तुम्हारे जितना ड्राइविंग experience नहीं है, पर वो इतना तो ड्राइव कर सकता है” यह सुन sid तुरंत कार से बाहर निकाल गया और ऋत्विक के पास जा पहुचा। 

ऋत्विक ने बिना बहस किए तुरंत अपनी ड्राइविंग सीट छोड़ी और पीछे की सीट पर जा कर बैठ गया और वही से sid को दूसरे रास्ते का route दिखाने लगा, sid को ड्राइविंग सीट पर आता देख गोलू गाड़ी से नीचे उतर गया और बोला “इतनी भी जल्दी नहीं मरना है मुजे समजे, नहीं आना इसके साथ” यही मौका देख तनिशा तुरंत छलांग लगा कर ड्राइविंग सीट की पास वाली सीट पर बैठ गई और सभी लोग गोलू को देख कर हंसने लगे।

sid ने तुरंत कार को वापस मोडा और  अपने रास्ते की और आगे बढ़ना स्टार्ट किया, अंधेरे से गोलू की जान हलक तक आ गई और वो तुरंत भागते हुए कार का पीछा करने लगा, sid ने कार को रोका और डरे हुए गोलू को कार मै बीठा लिया, डरे और हांफते हुए गोलू से कुछ बोला नहीं जा रहा था, ऋत्विक ने गोलू को पानी की बोतल देते हुए बोला “गोलू तू सच मे गोलू है” 

ऋत्विक नताशा की गोद मे सो रहा था और नताशा अपने मोबाईल मे कुछ देख रही थी, गोलू भी last सीट पे हिपो की तरह फैल के सो रहा था, वही तनिशा और sid रोमांटिक सॉन्ग के साथ इस छोटे से सफर का लुत्फ उठा रहे थे, की अचानक कार का स्स्टेरिंग  sid के हाथों से गड़बड़ाने लगा, sid कार को संभालने की कोशिश कर रहा था, पर कार संभल नहीं रही थी, और इसी चक्कर मे कार एक बड़े पैड के साथ जा टकराई और सभी की नज़र रास्ते पर पड़ी और देखा तो कोई काले कंबल मे खड़ा दिखाई दे रहा था। आखिर कौन था ये ? जानने के लिए पढिए हॉरर ट्रिप का अगला chapter।

Aage kya hoga? 👇
Agla Episode
Continue Reading
📋 Sab Episodes Agla

💬 Comments (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

लॉगिन करें
पहली टिप्पणी करें! 🎉

रास्ता भटक गए।

How would you like to enjoy this episode?

📖 0 sec