Font Size
17px
Font
Background
Line Spacing
Episode 2 2 min read 9 0 FREE

अंजना राही

B
Bhargav Joshi
22 Mar 2026

सभी लोग उस कंबल मैं खड़े इंसान को देख रहे थे, वो इंसान धीरे धीरे कार की और बढ़ने लगा, उसके हाथ मे एक लाल टेन था, लाल टेन की हल्की रोशनी से वो आदमी का एक एक कदम कार मे बैठे सभी लोगों की साँसो को थमा रहा था, उस आदमी को देख गोलू का तो रंग ही उड़ गया था, उसकी ज़बान को जैसे लकवा मार गया हो एसे बोला “मे...ने बोला था, की यहा मत आओ परर तुम... सब सुनते कहा हो मेरी,,,,,अब तो कोई नहीं बचा सकता हमे” गोलू की अनाब शानब बातों से ऋत्विक ने उसके सर पर जोर से लपड़ लगाते हुए कहा “डरपोक कोई भूत नहीं है, देख उसके पैर है और वो भी सीधे समजे” sid के face पर गबरहट साफ नजर आ रही थी। 

वो इंसान तुरंत sid के पास आया और अपना लाल टेन ऊपर करते हुए बोला “इति भोर मे तुम यहा क्या कर रहे हो?” उस आदमी ने कार की अंदर देखा तो तनिशा और नताशा दोनों ने अपना face कवर कर लिया, sid उसके कटीले चेहरे को देख कर कुछ नहीं बोल पाया फिर उसे समज आया और जवाब दिया “हम रास्ता भूल गए थे” उस आदमी ने अपनी लाल टेन कार की टायर की और की टायर पूरी तरह flat हो चुका था, उस आदमी ने तुरंत sid की और देखा फिर बोला “तुम्हारा तो टायर फट गया है, वैसे तुम लोग कहाँ जा रहे हो?” sid कुछ बोले ईसए पहले ऋत्विक ने पूरा मामला संभाला और जवाब दिया “वो तो हम ठीक कर लेंगे पर आप इतनी रात को क्या कर रहे है?”

उस आदमी ने जवाब दिया “हम इस जंगल के  और गाव के रक्षक है” सभी लोग एक दूसरे को देखने लगे फिर उस आदमी ने साफ शब्दों मे बताया “हम आदिवासी है, और ये जंगल हमारा घर है” यह सुन सभी लोग थोड़े रीलैक्स हुए और ऋत्विक नीचे उतरा वही sid ने कार को जैसे वापस लिया ऋत्विक ने तुरंत कार की बोनेट की और जाकर देखा,  कार के आगे के हिस्से की हालत बहुत ही खराब थी ये देख कर ऋत्विक ने बोला “इसलिए मे किसी की ड्राइविंग पर भरोसा नहीं कर पता” sid कुछ नहीं बोला उसने तुरंत कार को ऑफ किया और नीचे उतर कर कार के पीछे की और चला गया। 

गोलू अभी भी वही पर डर के मारे छुपकर बैठा था, sid ने देखा की गोलू last सीट पर है उसने बोला “चल मोटे बाहर निकल स्टेपनी निकाल नी है” गोलू डर के मारे आगे चला गया यह देख ऋत्विक ने गोलू को हड़काय “मेरे बाप टायर चेंज करना है, air चेक नहीं करनी चल उतर और हाँ दोनों प्रिन्सेस आप भी उतरिए” ये सुन सब डरते हुए कार से नीचे उतरने लगे। 

जैसे नताशा और तनिशा कार से नीचे उतरे वो आदमी उन दोनो को ऐसे घूर रहा था जैसे उसे खा जायेगा, ये देख ऋत्विक ने उसे भटका ने की कोशिश करते हुए बोला “कोई बात नही हम बस अपना टायर चेंज करके अपने रास्ते निकल जायेंगे आप को भी देरी हो रही होगी आप जाइए” ये सुन वो आदमी तिलमिला उठा “तुम होते कौन हो मेरे घर से मुझे जाने को बोलने वाले ये जंगल हमारा घर है, तुम सब शहर वाले हमारे घर को धीरे धीरे हम से छीनते जा रहे हो” ऋत्विक अपने आप को संभालते हुए बोला “मेरे वो मतलब नहीं है, आप को देरी हो रही होगी और इस काम में टाइम लगेला इस लिए आप को बता रहा हु” 

उस आदमी का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ, और ऋत्विक sid की टायर चेंज करने में हेल्प करने लगा, वही गोलू और दोनो लड़किया दूर खड़े होके सब कुछ देख रहे थे, वो आदमी ऋत्विक और sid के पास जाकर देखते हुए बोला “तुम लोगो ने बताया नही की तुम कहा जा रहे हो?” 

ऋत्विक ने जैक लगाते हुए जवाब दिया “यहां मंडल फॉर्महाउस कहा पर है? आप को कुछ पता है?” ये नाम सुनते ही उस आदमी के होश उड़ गए वो तुरंत वहा से दो कदम दूर चला गया।

ये देख कर ऋत्विक को कुछ अजीब लगा उसने गोलू की और देखा और बोला “ओय मोटे आके हेल्प कर” गोलू डरते हुए वहा आया और sid की हेल्प करने लगा वही ऋत्विक उस आदमी से पूछने लगा “क्यू? क्या हुआ आपको और आप को पता है की मंडल फॉर्महाउस कहां है? और हां आप का नाम क्या है?” वो आदमी कुछ गहरी सोच में था, फिर अचानक होश में आके बोला “हां, में जनता हु की मंडल कहा पर है, वैसे मेरा नाम काला है, और आप को एक सलाह दू आप वहा ना जाओ तो ही बेहतर है” 

ये सब सुनकर ऋत्विक को सच में अजीब महसूस होने लगा, उसे तुरंत पूछा “काला जी आप ऐसा क्यू बोल रहे हो?” काला कुछ बोले इससे पहले sid जोर से चिल्ला उठा “ऋत्विक जल्दी आओ ऋत्विक,,” यह सुन ऋत्विक और काला दोनो sid की और भागते हुए गए, sid के हाथ में एक बड़ा और मोटा कांटा था, जिसकी नोक पर खून जैसा लाल रंग लगा हुआ था, sid कांटे को ऋत्विक को देते हुए बोला “देख, ये कांटा टायर से निकला है और टायर की हालत देख कैसी हो गई?” ऋत्विक ने टायर को देखा टायर पूरी तरह से फट गया था।

ऋत्विक ने कांटे को काला को दिखाते हुए पूछा “ये कैसा कांटा है ? जिसने पूरे टायर को खत्म कर दिया और ये लाल रंग खून है क्या?” काला ने थोड़ा शांत होते हुए बताया “ये जंगली कांटा है, जिसे हम अपने घर पर लगाते है, क्यू की जंगली जानवर घर के अंदर ना आ सके, नही ये कांटे का जहर है खून में जाते ही कोई भी हो, खत्म हो जाता है” ये सुनकर ऋत्विक ने काटे को दूर फेक दिया।

Sid और गोलू ने टायर चेंज कर लिया था, और दोनो लड़कियां तुरंत कार में बैठ गई, sid और गोलू भी कार में बैठ गए पर ऋत्विक काला से अपने अधूरे सवाल को पूछने के लिए उसके पास गया, आखिर क्या था मंडल फॉर्महाउस का सच? क्या काला ऋत्विक को बता पाएंगे की नही? जाने के लिए पढ़ते रहिए हॉरर ट्रिप का अगला चैप्टर।

Aage kya hoga? 👇
Agla Episode
Continue Reading
Pichla 📋 Sab Episodes Agla

💬 Comments (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

लॉगिन करें
पहली टिप्पणी करें! 🎉

अंजना राही

How would you like to enjoy this episode?

📖 0 sec